राजस्थान के सीकर शहर का क्या था पुराना नाम ?

sikar city

Sikar city old name : राजस्थान का एक खूबसूरत शहर सीकर है। सवाल यह है कि राजस्थान के सीकर शहर का पुराना नाम क्या था? जानते हैं तो बताएं।

 राजस्थान का एक खूबसूरत शहर सीकर है। यह अपनी कला, संस्कृति और प्धारो म्हारो देश के लिए प्रसिद्ध है। सीकर में लगातार विकास का पहिया घूम रहा है। पर आपको मालूम है कि सीकर शहर का एक पुराना नाम भी है। सीकर शहर का पुराना नाम क्या था? करीब चार सौ पहले राव दौलतसिंह ने सीकर शहर की स्थापना की थी। सुभाष चौक में छोटा गढ़ बनाया गया था। वीरभान का बास गांव पर सीकर शहर को बसाया गया था। तो सीकर शहर का पुराना नाम वीरभान का बास था।

15 जून 1954 को खत्म हो गया था राज

इतिहासकारों के अनुसार वर्ष 1954 तक सीकर शहर पर 11 राजाओं ने राज किया। अंतिम राजा रावराजा कल्याणसिंह ने 34 वर्ष राज किया। 15 जून 1954 वह दिन था जब राव राजा कल्याणसिंह ने अपने शासन की बागडोर राज्य सरकार को सौंप दी।

यह भी पढ़ें –

डरावनी हवेली– अंधेरे की गहराई में, एक छोटे से गाँव में एक वृहद और पुराने हवेली की कहानी बसी हुई थी।

सीकर और भी कई नाम

वीरभान का बास के बाद श्रीकर फिर शिखर के नाम से सीकर शहर को पुकारा जाने लगा था। जैन मंदिर में रखे शिलालेख में सीकर का नाम शिवकर बताया गया है। क्योंकि दौलतसिंह के बाद राजा बने शिवसिंह ने चारदीवारी व नहर बनवाई थी।

यह भी पढ़ें –

Rajasthan Politics: राजेंद्र राठौड़ ने सचिन पायलट पर कसा तंज, जानें क्या बड़ी बात कही

Post Comment

You May Have Missed